बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में नाबालिग छात्रा का फांसी के फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने माँ के प्रेमी पर हत्या का लगाया आरोप

गोपालगंज में नाबालिग छात्रा का फांसी के फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने माँ के प्रेमी पर हत्या का लगाया आरोप

GOPALGANJ : जिले के नगर थाना क्षेत्र में किराए के एक मकान में एक 15 वर्षीय नौवीं की छात्रा का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। घटना के संदर्भ में मृतका की फुफेरी बहन ने बताया की मृतका की मां का एक युवक से एक साल से अवैध संबंध चल रहा था। 

मृतका के पिता पेशे से मजदूरी कर अपने परिवार का परवरिश करते है। इसी बीच मृतका की मां पिछले तीन माह पहले अपनी दो बेटी और एक बेटा को अपने प्रेमी के पास जो किराए पर रहता है छोड़ दी और खुद दिल्ली चली गई। इस बीच उसकी बेटी बार बार अपने मां को कहती की मुझे भी अपने साथ लेकर चलो। इसके पास नही रहना है। बावजूद उसकी मां अपने बच्चे को छोड़ कर चली गई। 

इसकी जानकारी जब मृतका के पिता को हुई तब वह भी दिल्ली अपनी पत्नी को लाने के लिए चला गया।  इधर आरोपी युवक अपने मन मुताबिक तीन बच्चो को रखने लगा। साथ ही मृतका किशोरी के साथ गलत करने लगा। जिसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। मृतका की फुफेरी बहन ने बताया की आरोपी उसके साथ सोता था। उसकी मां आरोपी के साथ शादी करवाना चाहती थी। पहले वह उसके साथ रहती थी। अब अपनी बेटी को उसके हवाले कर दिया। उसने बताया की वह स्कूल से आई थी। काफी खुश थी। स्कूल में सहेलियों को टाफी बाटी, घर में केक काट कर बर्थडे मनाया। लेकिन उसके बर्थ डे के दिन ही उसके मां के प्रेमी ने उसकी हत्या कर फंदे से लटका दिया और वेंटीलेटर के रास्ते भाग गया। ताकि किसी को कोई शक ना हो। 

वही इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है। इस संदर्भ में नगर थानाध्यक्ष ने बताया की मामले संदिग्ध है। मामले की जांच की जा रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो पाएगा। फिलहाल मृतका के मां बाप दिल्ली है उनसे बात हुई है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। 

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Suggested News