बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में पुल के नीचे मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

गया में पुल के नीचे मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

GAYA : गया में एक बार फिर एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इलाके के लोगों के द्वारा तरह तरह की बाते की जा रही है। मामला चेरकी थाना क्षेत्र के परहंडा गांव की है। जहाँ पइन किनारे पुल के नीचे सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने के बाद आस पास में सनसनी फैल गयी। 

मृतक की पहचान परहंडा गांव निवासी 55 वर्षीय कारू रजक के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही चेरकी थानाध्यक्ष सूर्यवीर कुमार गुप्ता दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। परिजनों ने बताया कि हत्या कर शव को फेंका गया है। मृतक के सिर के पिछले हिस्से में चोट है और खून बह रहा था। इधर, शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रोरो कर बुरा हाल हो गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार कारू रजक गया के चंदौती में लॉन्ड्री का दुकान चलाता था। चेरकी थानाध्यक्ष सूर्यवीर कुमार गुप्ता ने बताया कि डॉग स्क्वायड की टीम को घटना स्थल पर बुलाकर जांच कराया गया है। इसके बाद शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया है। 

प्रथम दृष्टया शव देखने से प्रतीत होता है कि पुल के ऊपर से गिरने से यह घटना घटित हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मौत का कारण स्पष्ट हो जायेगा। जबकि मृतक के परिजनों ने हत्या कर पुल के नीचे शव को फेकने का आशंका जताई है।

गया से संतोष की रिपोर्ट

Editor's Picks