बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में संदेहास्पद स्थिति में कमरे में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा में संदेहास्पद स्थिति में कमरे में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

NALANDA : लहेरी थाना क्षेत्र के नालंदा कॉलेज में युवक का संदेहास्पद स्थिति में कमरे में लाश मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान सूर्य सुधीर कुमार के 18 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में की गई है। मृतक के दादा सुरेश प्रसाद ने बताया की करीब एक माह बाद आज वह अपने मौसा के घर से यहां आया था। इसके बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गया। 

जब युवक के दादा लौटकर घर आये और उसे जगाने गए तो उसे कमरे में मृत पाया। आनन-फानन में उसे बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दादा की माने तो कुछ माह पूर्व पिटाई करने पर उसने लहरी थाने में अपने दादा के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। जिस पर थानाध्यक्ष ने उसे घर खर्चे के लिए हर माह 3 हजार रुपए देने को कहा था।

इसके बाद से वह घर से फरार हो गया और अपने मौसा के यहाँ रहने लगा। आज वह मौसा के यहां से लौटा था। लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। परिजन किसी पर कोई शक नहीं कर रहे हैं।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News