बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया में चल रहे अवैध क्लिनिक में अबॉर्शन कराने आई महिला की हुई मौत, प्रशासन ने किया सील

बेतिया में चल रहे अवैध क्लिनिक में अबॉर्शन कराने आई महिला की हुई मौत, प्रशासन ने किया सील

BETTIAH : बेतिया के अस्पताल रोड मे भाजपा सांसद सह बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल वाली गली में अवैध रूप से कई नर्सिंग होम चल रहे हैं। इस नर्सिंग होम में गर्भपात के दौरान एक महिला चंदा देवी पति राकेश कुमार शर्मा की मौत हो गई। 


मॄतका का घर हरि पकड़ी थाना मुफस्सिल जिला पश्चिमी चंपारण का बताया जा रहा है। जिसके पहले से दो बच्चे थे। तीसरा बच्चा की जानकारी मिलने के बाद वह गर्भपात कराने पहुँची। जहाँ दलालों ने बहला फुसला कर राणा क्लिनिक न्यू बौर्न केयर सेन्टर में गर्भपात करवा दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई है। 

स्थानीय लोगों के सूचना पर बेतिया नगर थाना की पुलिस अस्पताल पहुँची और कार्रवाई शुरू की। हालाँकि नगर पुलिस के पहुँचते ही क्लिनिक के सभी कर्मी  फरार हो गए। वहीँ जांच में जुटी पुलिस और प्रशासन ने अवैध नर्सिंग होम को सील कर दिया। वही चिकित्सक की टीम ने छापामारी कर कई हजार के एबॉर्शन के औजार व दवाई बरामद किया। 

बता दें कि एबॉर्शन के नर्सिंग होम में अवैध रूप से दवा का दुकान भी चलाया जा रहा था, जिसे भी सील किया गया है। 3 डॉक्टर का बोर्ड लगा था, वे अवैध रूप से क्लिनिक चला रहे थे। उनको भी सील किया गया है। अस्पताल पर डॉ राजेश कुमार चाइल्ड स्पेशलिस्ट का बोर्ड लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक मनोज प्रसाद के मकान में नर्सिंग होम चल रहा था।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट 

Suggested News