बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में बवाल के बाद बदला फैसला, सरकारी छुट्टियों में हुआ बदलाव, देखें छुट्टियों का नया कैलेंडर...

बिहार में बवाल के बाद बदला फैसला, सरकारी छुट्टियों में हुआ बदलाव, देखें छुट्टियों का नया कैलेंडर...

PATNA: बिहार के विश्वविद्यालय और कॉलेजों की छुट्टियों में एक बार फिर संशोधन किया गया है। बीते दिन युनिवर्सिटी के हॉलीडे के लिए कैलेंडर जारी किया गया था। जिसमें इस बार 89 छुट्टियां दी गई थी। वहीं अब संसोधन होने के बाद अब साल 2024 में कॉलेजों में 93 छुट्टियां रहेंगी। बता दें कि, राज्यपाल सचिवाल की ओर से महज 24 घंटे के अंदर ही कैलेंडर में संसोधन कर दोबार पत्र जारी कर दिया गया है। 

मालूम हो कि, बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, सिखों के पहले गुरु श्रीगुरुनानक देव और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर वर्ष 2024 में भी छुट्टी नहीं दी गई थी। वहीं संसोधित कैलेंडर के अनुसार इन महापुरूषों की जयंती पर भी छुट्टी रहेगी। वहीं लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर 11 अक्टूबर को छुट्टी अगले साल नहीं रहेगी, क्योंकि इस दौरान 10 से 13 अक्टूबर तक दुर्गापूजा का अवकाश रहेगा।

वहीं संसोधित कैलेंडर के अनुसार अब वर्ष 2024 में कुल 93 छुट्टियां होंगी, जिनमें 30 दिन गर्मी का अवकाश शामिल है। वर्ष 2023 में कुल 92 छुट्टियां थीं, जिनमें 30 दिन गर्मी का अवकाश था। 2023 के मुकाबले 2024 में एक छुट्टी ज्यादा हो गई है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 2 अक्टूबर को कॉलेज बंद रहेंगे। राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय की कुल 93 छुट्टी रहेंगी।  

इनमें 77 दिनों की अतिरिक्त छुट्टी और 12 रविवार शामिल हैं। 77 अतिरिक्त छुट्टी में 30 दिन गर्मी की छुट्टी होगी। इसके बाद लंबी छुट्टी 10 दिनों की दीपावली और छठ के लिए 31 अक्टूबर से 9 नवंबर तक रहेगी। क्रिसमस के लिए 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आठ दिनों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा होली के लिए 24 से 27 मार्च और दुर्गा पूजा के लिए 10 से 13 अक्टूबर तक चार-चार दिनों की छुट्टी रहेगी। वहीं मुस्लिम के त्योहारों में ईद के लिए 11 और 12 अप्रैल जबकि मुहर्रम के लिए 17 और 18 जून को दो-दो दिनों की छुट्टी रहेगी।



Suggested News