बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहिया में महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में 20 आरोपियों के खिलाफ आज आएगा फैसला

बिहिया में महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में 20 आरोपियों के खिलाफ आज आएगा फैसला

ARA : भोजपुर जिले के बहुचर्चित बिहिया कांड मामले में सभी आरोपियों को आज सजा सुनाई जायेगी। बताया जा रहा है कि आरोपियों को SC/ST ACT के ADJ-1कोर्ट में तहत सजा सुनाई जाएगी। 

बताते चले कि बीते 20 अगस्त को इंटर के छात्र की हत्या के बाद बिहिया में जमकर बवाल मचा था। इस दौरान हत्या के आरोप में एक महादलित महिला डांसर की बेरहमी से पिटाई करने के बाद निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाया गया था। उसके घर में आग भी लगा दी थी। उस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेड के आधार पर 20 लोगों को चिन्हित किया था। 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोरी यादव, विनोद कुमार केशरी उर्फ मढई, रंजीत कुमार, राजबली कुमार उर्फ बड़क, सत्य नारायण प्रसाद उर्फ रौशन राज, लखन कुमार, राजेश शर्मा, मुन्नी साह, मुमताज़ मंसूरी उर्फ ताज, शुभम शर्मा, अमित कुमार, सोनू कुमार, विक्की सिंह उर्ष दीपक कुमार, गौतम कुमार और सूरज कुमार उर्फ पप्पू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

Suggested News