बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार देरी पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी खूब गरजे, लालू यादव को भी लताड़ा

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार देरी पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी खूब गरजे, लालू यादव को भी लताड़ा

PATNA: बिहार की सियायत में भूचाल आया हुआ है। सीएम नीतीश ने महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए से गठबंधन कर लिया है। वहीं राज्य में नए सरकार बनने के बाद अब कैबिनेट का विस्तार एक बड़ा सवाल बन गया है। सरकार बने हुए पांच दिन हो गया है लेकिन अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है। इसे लेकर राजद एनडीए सरकार पर लगातार हमलावार है। वहीं इसी कड़ी में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि, जल्द ही कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा। विपक्ष को परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। अभी 9 मंत्री ने शपथ लिया है। वहीं राजद के द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि, राजद के लोग क्या आरोप लगायेंगे। वह खूद 1995 में मात्र 12 मन्त्री के साथ कई साल तक सरकार चलाए थे। उनको सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं है। 

मालूम हो कि, इन दिनों कई राज्यों में ईडी की कार्रवाई जारी है। ईडी ने बीते दिन झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी ईडी ने पांचवीं बार समन भेजा है। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने ईडी के पांचवें समन पर भी पेश नहीं हुए हैं। साथ ही अरविंद केजरीवाल लगातार ईडी की कार्रवाई को गलत बता रहे हैं। वहीं इसे लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि, जो लोग भी ग़लत करेंगे उनपर कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी ने कहा है की जो लोग भी ग़रीब का पैसा लूटेंगे उनपर कार्रवाई तय है। मोदी सरकार में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की गारंटी है। जो भ्रष्टाचारी है उसे जेल जाना ही पड़ेगा। वहीं झारखंड में सियासी उठापटक पर कहा कि राज्यपाल तमाम मामले को देख रहे हैं और वहाँ के सीएम पर भ्रष्टाचार का आरोप है। और जिनपर आरोप होगा उन्हें कार्रवाई का समाना करना ही पड़ेगा। 


Suggested News