बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस के समक्ष दो नक्सलियों ने हथियार के साथ किया आत्मसमर्पण..एडीजी मुख्यालय ने दी जानकारी

पुलिस के समक्ष दो नक्सलियों ने हथियार के साथ किया आत्मसमर्पण..एडीजी मुख्यालय ने दी जानकारी

PATNA: बिहार के दो बड़े नक्सलियों के पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। बिहार पुलिस मुख्यालय में दोनों नक्सली अपने आपको पुलिस के हवाले किया है।।

एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार  ने बताया कि  जन्दाहा के दो  नक्सली अमरनाथ सहनी राकेश साहनी ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर किए नक्सलियों के पास से एक कार्बाइन, दो देशी पिस्टल, एक कट्टा सहित भारी मात्रा में जिंदा कारतूस मिला है।

एडीजी मुख्यालय ने पीसी में बताया कि सरेंडर किए नक्सली अब समाज की मुख्यधारा से जुड़ना चाहते हैं।लिहाजा सरकार की सरेंडर नीति का लाभ इन दोनों को मिलेगा।

एडीजी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि अमरनाथ पर 14 और राकेश 6 नकस्ली कांड़ों का अभियुक्त रहा है।अमरनाथ  जंदाहा इलाके में जोनल कमांडर स्तर का नक्सली रहा है।काफी समय से ये लोग फरार चल रहे थे।उन्होंने बताया की सरेंडर पॉलिसी के तहत सभी लाभ देय होंगे साथ हीं जिन हथियारों के साथ सरेंडर किया है उसके समतुल्य राशि दी जाएगी।

Suggested News