बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रदेश में दिवाली की धूम, दीपावली की शुभकामनाएं देने मुख्यमंंत्री नीतीश के आवास पहुंचे नेता, दी दीपोत्सव की बधाई

प्रदेश में दिवाली की धूम, दीपावली की शुभकामनाएं देने मुख्यमंंत्री नीतीश के आवास पहुंचे नेता, दी दीपोत्सव की बधाई

पटना- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीपावली के पावन अवसर पर सभी बिहारवासियों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिवाली की शुभकामना देने मंत्री विजय चौधरी और जदयू के वरिष्ठ नेता छोटू सिंह और एमएलसी संजय गांधी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. इस अवसर पर छोटू सिंह ने कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है.  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में राज्य प्रगति कर रहा है और आने वाले दिनों में कृतिमान के नए आयाम पर पहुंचेगा.

छोटू सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  से मिल कर दीपावली के पर्व पर उनके जीवन में सुख, शान्ति, समृद्धि की कामना की. दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छोटू सिंह ने कहा कि यह दीवाली सीएम नीतीश के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा. उन्होंने कहा कि  नीतीश कुमार का जीवन  हमेशा प्रकाशित रहे और इसके प्रकाश के राज्य प्रकाशित होता रहे. वहीं मंत्री विजय चौधरी ने भी सीएम को शुभकामना देते हुए उनकेे दीर्घआयु की कामना की. विजय चौधरी ने मुख्यमंत्री को शुभकामना देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में राज्य आगे बढ़े.

जदयू एमएलसी संजय गांधी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दीपावली की शुभकामनाएं दीं है. उन्होंने नीतीश कुमार के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की है.


Suggested News