बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार की राजनीति में दबदबा ! राजद MLC सुनील सिंह के बेटे की शादी में पहुंची बड़ी हस्तियां...

बिहार की राजनीति में दबदबा ! राजद MLC सुनील सिंह के बेटे की शादी में पहुंची बड़ी हस्तियां...

PATNA:  बिस्कोमान के अध्यक्ष, राजद के विधान पार्षद व लालू परिवार के बेहद करीबी सुनील सिंह का बिहार की राजनीति में दबदबा है, यह स्पष्ट हो गया. बेटे की शादी में सभी दल के नेताओं की मौजूदगी ने यह अहसास करा दिया. सबसे बड़ी बात तो यह कि लालू-राबड़ी परिवार के सदस्य लगातार तीन दिन राजद एमएलसी सुनील सिंह के यहां गये. उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव,तेजप्रताप यादव व मां राबड़ी देवी बिस्कोमान अध्यक्ष सुनील सिंह के बेटे की मेंहंदी,संगीत में भी शामिल हुए। बेटे की शादी के दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर पूरी कैबिनेट के साथ-साथ सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेता पहुंचे थे. 

सत्ता के गलियारे में सुनील सिंह का दबदबा 

राजद विधान पार्षद सुनील सिंह के बेटे की गुरूवार को शादी थी. पटना में शादी समारोह था. शादी समारोह में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी के अलावे राबड़ी देवी का परिवार मौजूद रहा. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, मां राबड़ी देवी काफी समय तक वहीं जमे रहे. इसके अलावे बिहार के सैकड़ों माननीय भी राजद विधान पार्षद के बेटे की शादी में शिरकत करने पहुंचे और उन्हें आशीर्वाद दिया. सुनील सिंह के बेटे की शादी में वीआईपी लोगों की मौजूदगी ने बता दिया कि इनकी सत्ता के गलियारे में मजबूत पकड़ है। 

बता दें, बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील सिंह को लालू यादव का बेहद करीबी माना जाता है। राबड़ी देवी इन्हें मुंहबोला भाई भी मानती हैं। रक्षाबंधन के दिन सुनील सिंह को राबड़ी दवी राखी बांधती हैं। आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह बिस्कोमान के लंबे समय से चेयरमैन हैं।  


Suggested News