बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छेड़खानी के आरोप में सहायक दारोगा की जम कर धुनाई, पीट-पीट कर लोगों ने कपड़े फाड़े

छेड़खानी के आरोप में सहायक दारोगा की जम कर धुनाई, पीट-पीट कर लोगों ने कपड़े फाड़े

SAMASTIPUR :  बिहार के मुख्यमंत्री पुलिस प्रशासन को टाइट करने के लिए नयी-नयी हिदायतें दे रहे हैं लेकिन इसके उलट पुलिसवाले खुद कानून की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं। समस्तीपुर जिले में एक ASI  को छेड़खानी के आरोप में इतना पीटा गया कि उसके कपड़े भी फट गये।

छेड़खानी करते पकड़ा गया ASI

समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना में तैनात एक सहायक अवर निरीक्षक को लोगों ने एक महिला के साथ जबर्दस्ती करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने सहायक दारोगा की जम कर धुनाई शुरू कर दी। लोगों ने उसकी इतनी पिटाई कीकि पुलिसवाले के कपड़े तक फट गये। वह अंडरवियर में आ गया फिर भी उसकी धुनाई जारी रही। इस बीच अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंच गये। उन्होंने किसी तरह भीड़ के चंगुल से सहायक दारोगा को बाहर निकाला जिससे उसकी जान बच गयी। घटना विक्रमपुर बांदे की है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद समस्तीपुर की पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने आरोपित सहायक दारोगा को सस्पेंड कर दिया है।

पुलिस की छवि हो रही धूमिल

तीन दिन पहले नवादा में एक सिपाही ने शराब पी कर खूब हंगामा किया था। जब मीडिया में यह घटना आई तो एसपी ने उसे निलबंति कर दिया था। दो दिन पहले कैमूल जिले के चैनपुर थाना के ASI जफर इमाम का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह फरियादियों से हाथ पैर दबवा रहा था और एक महिला से अभद्रता के साथ बात कर रहा था। फिर उसको भी एसपी ने निलबिंत किया था। पुलिस वाले कानून का राज कायम क्या करेंगे, वे तो खुद ही कानून को तोड़ने में लगे हैं। मुख्यमंत्री के लाख निर्देश के बाद भी पुलिस का रवैया बदल नहीं रहा है।

Suggested News