बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकलाज के डर से तेजस्वी को जाना पड़ा बीमार पिता से मिलने रांची - संजय सिंह

लोकलाज के डर से तेजस्वी को जाना पड़ा बीमार पिता से मिलने रांची - संजय सिंह

PATNA : जदयू नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि लोकलाज के डर से तेजस्वी यादव को पिता से मिलने रांची जाना पड़ा। जब लोग कहने लगे कि बीमार लालू प्रसाद का हाल जानने के लिए परिवार से कोई नहीं आ रहा है तब जाकर तेजस्वी का पिता प्रेम जागा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी होने के बाद भी तेजस्वी कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

लोगों के कहने के बाद जागा तेजस्वी में पिता प्रेम

संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव लोकलाज के कारण पिता से मिलने रांची गये हैं। लालू प्रसाद पिछले कई दिनों से बीमार हैं लेकिन उन्होंने पिता का हाल जानना जरूरी नहीं समझा। चारा घोटला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद इलाज के लिए रिम्स में भर्ती हैं। पिछले दो हफ्ते से वे बीमार हैं लेकिन इस दौरान उनके परिवार से मिलने के लिए कोई नहीं पहुंचा था। जब लोग इस बात की चर्चा करने लगे तो तेजस्वी यादव में पिता के प्रति प्रेम जागा।

AK-47  से अपराध की शुरुआत किसके शासन से हुई ?

संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव खुद रेलवे टेंडर घोटाला में आरोपी हैं। उन पर कानून के खिलाफ काम करने का आरोप है। लेकिन आश्चर्य की बात है कि एक आरोपी आज राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। तेजस्वी को अपने पिता से जानकारी लेनी चाहिए कि किसके जमाने में AK-47  से अपराध शुरू हुआ था। तेजस्वी यादव को अपने पिता से यह भी जानना चाहिए कि कैसे शरीफ लोग अपनी जान बचाने के लिए आपके परिवार के सामने गिड़गिड़ाते रहते थे , कैसे व्यापारी फिरौती की रकम लेकर आपके दरवाजे पर खड़े रहते थे। जंगलराज के दौरान आपके परिवार का बहुत रौब था जो आम जनता पर दिखाया जाता था। क्या आप इसी रौब की बात कर रहे हैं ?

Suggested News