बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देशभर में दुर्गा पूजा की धूम, मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

देशभर में दुर्गा पूजा की धूम, मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

PATNA : देशभर में दुर्गा पूजा की धूम है। देश की राजधानी दिल्ली,  पटना, रांची और कोलकाता सहित देश के कई हिस्सों में बड़े-बड़े पांडालों में मां के भक्त मां की पूजा अर्चना कर रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी अलग-अलग थीम पर बने पंडालों की शोभा देखते बन रही है। देश में दुर्गा पूजा खासतौर पर बंगाल, बिहार,ओडिशा और झारखण्ड में धूमधाम से मनाई जाती है। शरद नवरात्रि में षष्ठी से लेकर दशमी तक दुर्गा उत्सव मनाया जाता है। 

क्या है मान्यता

मान्यता है कि देवी दुर्गा ने महिशासुर नाम के राक्षस का वध किया था। बुराई पर अच्छा्ई के प्रतीक के रूप में नवदुर्गा की पूजा की जाती है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि साल के इन्हीं नौ महीनों में देवी मां अपने मायके आती हैं। ऐसे में इन नौ दिनों को दुर्गा उत्स व के रूप में मनाया जाता है। दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल आकर्षण का केंद्र रहते हैं। लोग अपने परिवार, रिश्ते दारों और दोस्तों के मां के पंड़ालों में जाकर मां के दर्शन करते हैं। 

षष्ठी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा पंडालों में स्थापित की जाती है, जबकि सप्तमी को मां के पट भक्तों  के लिए खोल दिए जाते हैं। इस दौरान एक से बढ़कर एक डिजाइन के पंडाल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। पंडालों के आसपास मेले भी लगते हैं, जिनमें खाने-पीने के ढेर सारे स्टॉंल किसी के मुंह में भी पानी ला सकते हैं। देशभर में जगह-जगह पंडाल सजाकर माता की पूजा अर्चना की जा रही है. पंडालों में षष्ठी, सप्तमी और अष्टमी को भक्त मां के दर्शन के लिए भारी तादात में जाते हैं. पंडाल के आसपास का समस्त वातावरण ही भक्ति में डूबा हुआ नजर आता है. 

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व

दुर्गा जी ने महिषासुर का वध करके इस धरती को उसके पापों से सुरक्षित किया। दुर्गा पूजा को बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्र में दुर्गा पूजा करने से व्यक्ति को उसके पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है और वह धर्म के काम में लग जाता है। 


Suggested News