बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अधेड़ महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

अधेड़ महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

KHAGADIYA : जिले में एक अधेड़ महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला को माथे में गोली मारी गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना जिले के मानसी थाना क्षेत्र रोहियार सोनवर्षा की बताई जा रही है। मृतका की पहचान कोपरिया गांव निवासी कपूर चंद यादव की पत्नी कैलाश देवी के रुप में हुई है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला काफी मिलनसार थी और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वहीं उसके रिश्तेदारों ने भी किसी प्रकार की दुश्मनी की बात इंकार किया है। 

बताया जा रहा है कि मृतका अपने कोपरिया गांव को छोड़कर लंबे समय से रोहियार गांव में 5 बीघा जमीन खरीद कर बासा बनाकर रह रही थी। इस मामले को लेकर मृतका के रिश्तेदारों द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

Suggested News