बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में हथियार की नुमाइश करना पड़ा महंगा, एक व्यक्ति को लगी गोली, अस्पताल में इलाजरत

नालंदा में हथियार की नुमाइश करना पड़ा महंगा, एक व्यक्ति को लगी गोली, अस्पताल में इलाजरत

नालंदा. चण्डी थाना इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। रविवार की सुबह बेलधन्ना गांव में पटवन विवाद में बुजुर्ग को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं इसी थाना इलाके के सबलपुर गांव में हथियार की नुमाइश के दौरान गोली चलने से एक व्यक्ति को गोली लग गयी। जख्मी 65 वर्षीय कृष्ण चौहान है। गोली उसके दाहिने हाथ को छूकर निकल गयी। 

जख्मी हालत में उसे इलाज के बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद विम्स रेफर कर दिया गया। जख्मी की माने तो गांव के ही योगेंद्र प्रसाद हथियार खरीद कर लाया था, उसी से वह फायरिंग कर रहा था। पीड़ित अपने घर के छत पर सोया हुआ था। गीली की आवाज सुनकर वह अपने कमरे में आ रहा था। इसी दौरान एक गोली उसके हाथ को छू कर निकल गयी। गोली लगने से जख्मी होने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से इलाज के बाद रेफर कर दिया गया।

थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि मामला सदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जख्मी द्वारा स्पष्ट बताया नहीं जा रहा है। गांव के ही योगेंद्र प्रसाद के घर से गोली चलने की बात बतायी जा रही है। मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकता है। गोली उसके हाथ को छू कर निकल गया है। पीड़ित का इलाज विम्स में किया जा रहा है।


Suggested News