मध्य प्रदेश में नकली नोट कारोबार का बिहार से जुड़ा तार, छपरा में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

CHAPRA : नकली नोट पर लगाम कसने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने 2016 में नोटबंदी लागू किया था। इसके बावजूद अब एक बार फिर नकली नोट का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहे है। इसी कड़ी में सारण पुलिस ने नकली नोट छापने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 


सारण पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने बताया कि मध्य प्रदेश के रतलाम जिला अंतर्गत पिपलौदा थाना द्वारा 500 रुपए के कुल 45000 रूपए के नकली नोटों के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। 

Nsmch
NIHER

गिरफ्तार अभियुक्त सचिन कुमार निवासी देवास मध्य प्रदेश कि निशानदेही पर बुधवार रात को सारण पुलिस के सहयोग से मध्य प्रदेश पुलिस ने शहर के नगर थाना क्षेत्र के रावल टोला निवासी अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया है। छपरा में गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक अर्ध छपा हुआ नकली नोट, इंक, नोट छापने की मशीन एवं वाटर मार्क को बरामद किया है।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट