बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में लूटकांड के फरार आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस पर परिजनों ने किया हमला, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

पटना में लूटकांड के फरार आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस पर परिजनों ने किया हमला, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

PATNA : लूट कांड के फरार मुजरिम को दबोचने गयी घोसवरी पुलिस पर परिजनों ने जानलेवा हमला कर दिया और पुलिस गिरफ्त से अपराधी नीरज राम को छुड़ा लिया। पुलिस दल पर हमले की यह घटना त्रिमुहान गांव की है। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम सूचना पाकर गांव पहुंची घोसवरी पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे नीरज राम को दबोच लिया।

नीरज राम को गिरफ्तार कर पुलिस तफ्तीश कर रही थी। इसी दौरान परिवारिक सदस्यों विकास राम, धीरज राम और धर्मेंद्र राम ने लाठी-डण्डा,लोहे की राड और खंती से पुलिस दल पर हमला कर दिया। साथ ही नीरज राम को मुक्त भी करा लिया।

अचानक हुए इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर राजू कुमार यादव घायल हो गए। दारोगा के घायल होते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और घेराबंदी कर चारों भाइयों को दबोच लिया। पुलिस की इस कार्रवाई में ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। सभी आरोपी चाराडीह से दबोचे गए। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

पटना से विकास की रिपोर्ट 

Suggested News