बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पालीगंज बीसीओ के खिलाफ किसानों का फूटा आक्रोश, अनुमंडल कार्यालय का किया घेराव, SDM ने कहा- जाँच के बाद होगी कार्रवाई

पालीगंज बीसीओ के खिलाफ किसानों का फूटा आक्रोश, अनुमंडल कार्यालय का किया घेराव, SDM ने कहा- जाँच के बाद होगी कार्रवाई

PATNA : जिले के पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय प्रखंड क्षेत्र के मेरा -पतौना पैक्स के नव मनोनीत प्रबन्धक को प्रभार नही मिलने व प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के मनमाने रवैये से किसानों की धान की अभिप्राप्ति नहीं हो पा रही हैं। जिसकी वजह से किसानों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। जिससे किसानों में पालीगंज प्रखंड के BCO के प्रति काफ़ी आक्रोश व्याप्त हैं। नतीजतन आज मेरा- पतौना पंचायत के किसानों का गुस्सा व आक्रोश सहकारिता पदाधिकारी  के खिलाफ फुट पड़ा। जिसको लेकर सैंकड़ो किसानों ने अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर घेराव व प्रदर्शन किया। 

जानकारी के अनुसार गुरुवार को पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय प्रखंड क्षेत्र के मेरा- पतौना पैक्स के किसानों ने पैक्स अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नेतृत्व में  सैंकड़ो किसानों ने पालीगंज अनुमंडल कार्यालय पहुंच गए। जहां सभी किसानों ने पालीगंज प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शम्भूनाथ सिंह के मनमाने रवैया के खिलाफ घेराव करते हुए प्रदर्शन करने लगे।

वहीं पैक्स अध्यक्ष अनुराग शर्मा  ने बताया कि मेरा- पतौना पैक्स का चुनाव पिछले साल ही पूर्व में ही हो चुका है। लेकिन पूर्व पैक्स प्रबन्धक ओमप्रकाश कुमार ने नव मनोनीत प्रबन्धक प्रवीण कृष्णा को अभी तक  प्रभार नही दिया है। जिसके कारण इस वर्ष भी हम सभी किसानों की धानों की खरीद बिक्री में समस्या उत्पन्न हो रही हैं । वहीं इस मौके पर मौजूद कई अन्य किसानों ने बताया कि यदि हमलोगों की समस्या का समाधान नही हुआ तो आगे उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। प्रखंड BCO शम्भू नाथ सिंह पूर्व प्रबंधक को हटाकर नए प्रबंधक को प्रभार क्यों नहीं सौपवा रहे हैं। इससे साफ जाहिर हैं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी की मिलीभगत व तालमटोल रवैया के कारण ही यह सब विलम्ब हो रहा हैं। जबकि कई वरीय पदाधिकारियों की आदेश भी निर्गत हो चूका हैं। फिर BCO इसको अमल में क्यों नहीं ला रहे। प्रबंधक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज करवाने की भी आदेश वरीय पदाधिकारियों से निर्देश मिल चूका हैं।

वही किसानों को नेतृत्व कर रहे पैक्स अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि इसकी लिखित शिकायत सम्बन्धित कई पदाधिकारियों से किया गया है। जिस पर संज्ञान लेते हुए पटना जिला सहकारिता पदाधिकारी ने अविलम्ब प्रभार नही देने पर पूर्व प्रबन्धक ओमप्रकाश कुमार के खिलाफ सुसंगत प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया था। इसके बावजूद बीसीओ ने कोई करवाई अभी तक नही किया। जबकि धान खरीद बिक्री का समय निकट आ चूका है। 15 नवंबर से धान खरीदी करने की अधिप्राप्ति हो गई। वही इस मौके पर पहुंचे बीसीओ शम्भूनाथ सिंह के साथ किसानों को अनुमंडल परिसर में नोकझोंक भी हुई। मौके पर पैक्स प्रबन्धक प्रवीण कृष्णा, उमेश शर्मा, बिगन ठाकुर, बलिराम कुमार, नरेश यादव सहित कई किसान मौजूद रहे।

पालीगंज से अमलेश की रिपोर्ट

Suggested News