बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सौतेले बेटे की पत्नी को हर रात कमरे में बुलाकर नाजायज संबंध बनाता था ससुर, राज खुला तो हुआ भयानक अंजाम

सौतेले बेटे की पत्नी को हर रात कमरे में बुलाकर नाजायज संबंध बनाता था ससुर, राज खुला तो हुआ भयानक अंजाम

JHANSI : यूपी के झांसी ससुर-बहू के रिश्तों को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है। जहां दोनों के अवैध संबंधों का भयानक परिणाम सामने आया है। यहां बहू हर रात अपने पति को नींद की गोली अपने सौतेले ससुर के कमरे में चली जाती थी। जैसे ही इस नाजायज रिश्ते का सच सामने आया, परेशान ससुर ने जहर सेवन कर अपनी जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने अपनी पत्नी से फोन पर माफी भी मांगी।

पूरी घटना झांसी के टोड़ीफतेहपुर थानाक्षेत्र के एक गांव से जुड़ी है। जहां रहनेवाले 48 सुरेंद्र सिंह (काल्पनिक नाम) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सुरेंद्र की पत्नी की लगभग 20 साल पहले मौत हो गई थी। उसकी कोई संतान नहीं थी। पत्नी की मौत के बाद रवि के परिजनों ने एक महिला विजया देवी (काल्‍पन‍िक नाम) से शादी करा दी। महिला के पति की मौत हो गई थी और उसका एक चार साल का बेटा था।

बेटे के बड़े होने के बाद पांच साल पहले उसकी शादी करा दी गई। जिसका अभी चार साल का एक बेटा है। वहीं बेटा काम की तलाश में दूसरे राज्य में चला गया। घर में सिर्फ सुरेंद्र, विजया और उनकी बहू ही रह गई।

विजया ने बताया कि बेटे की शादी के बाद से ही बहू उसे प्रताड़ित करने लगी। शांत‍ि ने बताया क‍ि कुछ समय बाद उसने अपने पत‍ि रवि को बहू के साथ आपत्त‍िजनक स्‍थि‍ति में देख ल‍िया। दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी, ज‍िससे वह डर गई।

बताया गया कि ससुर और बहू के बीच अवैध संबंध थे। उनके संबंधों में परेशानी न आए, इसके लिए बेटे को पांच माह से वापस घर नहीं लौटने दिया।

हत्या करने की चल रही थी तैयारी

विजया ने बताया कि भाई दूज पर दोनों उसकी हत्या की बात कह रहे थे, जिसको उसने सुन लिया था। दोनों ने कुल्हाड़ी पर धार लगाकर रख ली थी। जिससे डरकर भाइयों का टीका करने का बहाना बनाकर मायके चली गई। जहां सास-बहू के नाजायज रिश्तों के बारे में सभी को बता दिया था।

विजया ने बताया क‍ि वह मायके में थी, तभी शनिवार को पति का फोन आया और बोला, मैं जहर खा रहा हूं, मैं गलत क‍िया है और ज्‍यादा शराब पी ली है। इसके बाद फोन कट गया। बाद में पता चला कि पति ने जहर खा लिया है। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विजया का कहना था कि उनके पति और बहू ने जो किया वह बहुत बुरा किया, लेकिन वह चाहती है क‍ि बहू अब बेटे के साथ रहे और अपने परिवार को संभाले। उसका एक चार साल का पुत्र भी है।

Suggested News