कटिहार में बाढ़ से विस्थापित लोगों के घरों में लगी आग, पीड़ितों ने लगाई मदद की गुहार

KATIHAR : कहते है की मुसीबत जब आती है तो छप्पर फाड़कर आती है। कटिहार बरारी थाना क्षेत्र के काढ़ागोला में लगी आग इसका बेहतरीन उदाहरण है। बता दें की यहाँ गंगा घाट के पास बाढ़ से विस्थापित लोग रहते हैं। जिनके मोहल्ले में आज भीषण आग लग गयी। जिसकी वजह से लगभग आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए। गौरतलब है की पहले से ही यहां रहने वाले लोग झोपड़ियों में मजबूरी की जिंदगी बिता रहे हैं।
इस बीच अचानक लगी आग से घर में रखें अनाज और संपत्ति जलकर खाक हो गया। अग्निशमन विभाग के मदद से आग पर तो काबू पा लिया गया है। लेकिन लोग आगे की जिंदगी जीने के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं। हालाँकि आग लगने की घटना के बाद प्रशासन की तरफ से राजस्व कर्मचारी ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया हैं।
बता दें की गंगा नदी के कटाव की वजह से कई लोगों के घर नदी में चला गया है। नदी में घर विलीन हो जाने के बाद कई लोगों ने गंगा घाट पर ही झोपडी लगाकर शरण लिया है। लेकिन आज उनके झोपड़ियों में भी आग लग गयी है। जिससे लोगों को लाखों का नुकसान हुआ है। अब उनके सामने खाने पिने की समस्या उत्पन्न हो गयी है।
कटिहार से श्याम की रिपोर्ट