बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में भैंस चराने के विवाद में हुई गोलीबारी, एक की मौत, एक गंभीर घायल

भागलपुर में भैंस चराने के विवाद में हुई गोलीबारी, एक की मौत, एक गंभीर घायल

भागलपुर. सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के उधाडीह व रघुचक बहियार में भैंस चराने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गोलीबारी भी हुई। इसमें गोली गलने से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर घायल हो गया है। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

ग्रामीणों ने बताया कि उधाडीह व रघुचक बहियार में भैंस चराने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान किसी ने गोली चला दी। इसमें श्रवण कुमार को नाक में एक गोली लग गयी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक उधाडीह गांव का रहने वाला है। दूसरे पक्ष से पप्पू साह कटहरा पंचायत के रघुचक गांव के रहने वाले बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन मौक पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं घायल पप्पू साह को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने घायल की गंभीर हालत देखकर मायागंज रेफर कर दिया है।

इस घटना से मृतक के परिजनों के घर में कोहराम मच गया। उधाडीह गांव के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं पुलिस पूरी घटना की जानकारी लेते हुए जांच में जुट गयी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Suggested News