बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PATNA के दानापुर में पटाखा छोड़ने को लेकर गोलीबारी, एक महिला सहित दो बच्चे घायल

PATNA के दानापुर में पटाखा छोड़ने को लेकर गोलीबारी, एक महिला सहित दो बच्चे घायल

PATNA :  पटना के दानापुर में नाली, पानी और पटाखा छोड़ने के विवाद को लेकर बुधवार को जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक महिला सहित दो बच्चे घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोलीबारी करने वाले आरोपी सेवानिवृत्त आर्मी मैन को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उस बंदूक को भी जब्त कर लिया है जिससे आर्मी मैंने गोली चलाई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बना गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दानापुर के नया टोला शगुन बॉर्डर के नजदीक बुधवार को दो पड़ोसियों की आपस में विवाद शुरू हो गई। विवाद शुरू होते यह दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया और देखते ही देखते नया टोला का इलाका रण क्षेत्र में बदल गया। एक गुट ने गुस्से में अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक निकाल कर उससे गोलियां चला दी। 

बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में एक महिला पुतुल देवी सहित दो बच्चे राहुल एवं साहिल घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपित सेवानिवृत्त आर्मी मैन अजय कुमार को हिरासत में ले लिया है।

दानापुर एएसपी अभिनव घीमन ने बताया कि मामला नाली पानी का विवाद से जुड़ा है। पूर्व में भी कई बार दोनों पड़ोसियों के बीच विवाद हो चुका है। उन्होंने बताया कि उनकी लाइसेंसी राइफल जप्त कर लिया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर थाना लाया गया है।

Suggested News