बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

FLOOD ALERT : नदियों में बढ़ने लगा बाढ़ का खतरा, नुकसान से बचने के लिए रेलवे ने शुरू की मानसून पेट्रोलिंग

FLOOD ALERT : नदियों में बढ़ने लगा बाढ़ का खतरा, नुकसान से बचने के लिए रेलवे ने शुरू की मानसून पेट्रोलिंग

KATIHAR : बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए कटिहार रेल मंडल एलर्ट मोड पर है। दरअसल कटिहार रेल मंडल के बड़ा इलाका महानंदा नदी के जद वाले इलाके में है और साल 2017 में महानंदा के महाप्रलय से तेलता स्टेशन के पास बड़ा नुकसान हुआ था, जिस कारण से एक महीने से अधिक समय तक रेल परिचालन कटिहार-न्यू जलपाईगुड़ी(एनजीपी) रेल मार्ग पर बंद था।

बाढ़ को लेकर रेलवे की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए कटिहार डिविजन के एनएफ रेल मंडल के डीआरएम चौधरी बिजय कुमार ने बताय कि हर साल बाढ़ के दौरान मानसून पेट्रोलिंग की जाती है, जो इस साल भी शुरू कर दी गई है, साथ ही सभी को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बाढ़ कंट्रोल से भी हम संपर्क में रहते हैं और अभी तक पूरी रिपोर्ट संतोषजनक है, कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की जानकारी नहीं है। 

बता दें कि कटिहार में कोसी, गंगा और महानंदा तीनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है, जिसके कारण जिला प्रशासन की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है।


Suggested News