बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब मधुबनी में बाढ़ का कहर, जिले के कई प्रखंड हुए जलमग्न

अब मधुबनी में बाढ़ का कहर, जिले के कई प्रखंड हुए जलमग्न

Madhubani : प्रदेश में बाढ़ ने अपना कहर दिखाना शुरु कर दिया है। गोपालगंज, चंपारण, सीमांचल के बाद  नेपाल सीमा से सटे मधुबनी जिले में भी एक बार फिर से बाढ़ ने अपनी चपेट में ले लिया है । 

जिले के कई प्रखंडो में बाढ़ का पानी घुस गया है। वहीं लगभग सभी प्रखंड में बाढ़ अपना कहर दिखाने के लिए तैयार है। 


मधुबनी के जयनगर अनुमंडल में पिछले साल के विनाशकारी बाढ़ का निशान मिटा भी नही था कि एक बार फिर से लोगों को बाढ़ का डर सताने लगा है। जनप्रतिनिधि और प्रशासन के खिलाफ लोगो का गुस्सा सातवें आसमान पर है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि कमला नदी का पानी बहुत तेज़ी से कटाव कर रहा है। किसी भी समय यह कटाव पूरे जिले को अपने चपेट में ले सकता है, लेकिन कोई देखने वाला तक नही है। लोगों का कहना है कि यहां न तो जनप्रतिनिधि ही कोई आवाज उठा रहे है और न ही प्रशासन की इसपर नजर है। 

रोहित राज की रिपोर्ट

Suggested News