बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

धोनी की राह पर चलते हुए भारतीय क्रिकेट का यह सुपर स्टार खिलाड़ी करने लगा किसानी, जानिए कौन है वो

धोनी की राह पर चलते हुए भारतीय क्रिकेट का यह सुपर स्टार खिलाड़ी करने लगा किसानी, जानिए कौन है वो

DESK : भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान और मिस्टर कूल के नाम से प्रसिद्ध महेन्द्र सिंह धोनी अब ज्यादातर खेती की तरफ ध्यान देते हैं। उनके रांची स्थित फॉर्महाउस में कई प्रकार की सब्जियों की उत्पादन भी किया जाता है और उनकी बिक्री भी की जाती है। अब धोनी की राह पर भारतीय टीम का एक सफल खिलाड़ी किसानी के काम मे जुट गया है। इस खिलाड़ी ने खुद अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह खेत में लगे फसल को पानी देते नजर आ रहे हैं। 

यहां हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ी भारत रत्न सचिन तेंदुल्कर हैं। जिन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नीली टी शर्ट में तेंदुल्कर खेत में पाइप से पानी पटाते नजर आ रहे हैं। तेंदुल्कर इससे पहले भी कई बार अपने घर में पौधे लगाते नजर आ चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है जब वह खेत में पानी डालते दिख रहे हैं।


क्रिकेट से अलग तेंदुल्कर का नाम अंतिम बार तब चर्चा में आया था, जब उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर जारी टूल किट का विरोध जताया था। इस बार तेंदुल्कर खुद किसानी करते नजर आ रहे हैं।



Suggested News