बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी करने करने का शौकीन : 'तीसरी बीवी' के लिए पहली पत्नी और बच्चियों को किया बेसहारा, चार दिन से गली में गुजारा करने को मजबूर है परिवार

शादी करने करने का शौकीन : 'तीसरी बीवी' के लिए पहली पत्नी और बच्चियों को किया बेसहारा, चार दिन से गली में गुजारा करने को मजबूर है परिवार

LAKHISARAI : शादी करने और नई नई बीवी लाने का शौक युवक को ऐसा है कि पहली बार उसने पत्नी को धोखा देकर दूसरी शादी की। बच्चे भी पैदा किए गए। फिर जब दूसरी बीवी से मन भर गया तो तीसरी शादी कर नई बीवी ले आया। जिसके रूप जाल में फंसकर पहली पत्नी एवं 2 बच्चियों को घर से बाहर निकाल दिया है और घर मे लगाया ताला एवं खुद  फरार हो गया है। जिसकेपत्नी एवं बच्ची घर के बाहर 4 दिनों से गली में रहने को मजबूर है। जिसके बाद अब तक किसी ने महिला की मदद नहीं की है। यहां तक कि लोगों की सहायता के लिए बनी पुलिस ने महिला और दोनों बच्चियों की कोई मदद नहीं की है।

मामला बड़हिया थाना क्षेत्र के गंगासराय पंचायत के वार्ड नम्बर 10 का है, जहां अपने ससुराल के दरवाजे के बाहर 4 दिनों से पीड़ित महिला अपने दो पुत्री के साथ बैठकर स्थानीय प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है। उसका पति घर में ताला लगाकर  फरार है। वहीं महिला अपनी दो नाबालिक बच्चियों के साथ घर के बाहर गली में रहने को मजबूर है। महिला के साथ दोनों बच्चियों का रो रोकर बुरा हाल है। पीड़ित महिला द्वारा न्याय के गुहार के लिए महिला थाना सहित स्थानीय थाना से न्याय की गुहार लगाने के बाद भी प्रशासन के द्वारा कोई पहल नही किया गया है।

बता दें कि महिला  बड़हिया प्रखंड के गंगासराय के वार्ड नम्बर 10 तहदिया गाँव निवासी संजय साव कि पत्नी गायत्री देवी है। महिला गायत्री देवी ने बताया कि उसके पति ने उसके अलावा 2 और शादी किये हुए है। वह पहली पत्नी है एवं बीते 4 दिनों से घर के बाहर अपनी 2 बच्चियों के साथ रहने को मजबूर है। प्रशासन के  इस उदासीन रवैया के कारण  अगर इस परिवार के साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटती है तो इसके जिम्मेदार कौन होंगे? आपको बता दें कि इस प्रकार की अप्रिय घटनाएं जिले में कोई आम बात नहीं है।

Suggested News