बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रधानमन्त्री का काफिला रोके जाने पर पूर्व मंत्री और भाजपा नेता ने लगाया आरोप, कहा पीएम के जान से खेलने की कोशिश की गयी

प्रधानमन्त्री का काफिला रोके जाने पर पूर्व मंत्री और भाजपा नेता ने लगाया आरोप, कहा पीएम के जान से खेलने की कोशिश की गयी

CHHAPRA : उत्तर प्रदेश के देवरिया में चुनाव प्रचार करने जाने के क्रम में छपरा में रुके पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता महाचंद्र प्रसाद सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति से पंजाब सरकार की बर्खास्तगी की मांग की। इसके साथ ही वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाब में जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री के साथ व्यवहार किया गया है। उनके जीवन से खेलने का प्रयास किया गया है। यह कहीं से भी देश को मान्य नहीं है। ऐसी सरकार को अविलंब बर्खास्त करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने कांग्रेसी मुखिया के कहने पर यह सब कदम उठाया था। देश की जनता के सामने कांग्रेस की करनी और कथनी आ गई है। उत्तर प्रदेश आम चुनाव को लेकर कहा कि उन्हें देवरिया में प्रचार प्रसार की जिम्मेवारी मिली है। इस बार पूरे उत्तर प्रदेश में दो तिहाई सीटों पर बीजेपी की जीत होगी और विपक्षी पार्टियों के जमानत जप्त होंगे। उन्होंने लगे हाथ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा के विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी और कहा कि वहां भी मुझे प्रचार प्रसार की जिम्मेवारी मिली थी और भाजपा ने बेहतर स्थान हासिल किया। 

इस अवसर पर उन्होंने नए साल की बधाई देने के लिए नगर निगम क्षेत्र के लोगों को शहर के मिलन पैलेस में आमंत्रित किया था। जहां सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए लोगों को उन्होंने नए साल की बधाई दी। कुछ लोगों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम में छपरा विधायक डॉ सीएन गुप्ता, प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, किरण सिंह, अनिल कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार चौहान, भाजपा किसान मोर्चा के अशोक कुमार सिंह समेत दर्जनों नेता व पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।


छपरा से संजय भारद्वाज की रिपोर्ट 

Suggested News