बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर पूर्व सांसद ने जताया शोक, कहा राज्य के राजनीति को हुई अपूरणीय क्षति

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर पूर्व सांसद ने जताया शोक, कहा राज्य के राजनीति को हुई अपूरणीय क्षति

MUZAFFARPUR : पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद अर्जुन राय ने रमई राम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि राजद के पूर्व वरिष्ठ नेता और 9 बार विधायक और कई बार बिहार सरकार में मंत्री रहे रमई राम की निधन से बिहार की राजनीति को काफी क्षति हुई है। जिसका भरपाई कोई नहीं कर सकता है।


अर्जुन राय ने कहा की अपनी लोकप्रियता के कारण रमई राम कई बार बिहार विधानसभा के सदस्य बने। बोचहां विधानसभा ने आज अपनी धरोहर को खो दिया है। पूरा राजद परिवार आज उनके निधन से दुःखी हैं। ईश्वर उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी में दुःख से लड़ने की सहनशक्ति दे। इसके साथ ही राय ने रमई राम को श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित किया।

बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का निधन हो गया है। वो कुछ दिनों से बीमार थे और पटना के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। यहीं उन्होंने आखिरी सांस ली। रमई राम मुजफ्फरपुर जिले की बोचहां विधानसभा सीट से 9 बार विधायक रहने का रिकॉर्ड बनाया। उनके अचानक निधन से बिहार के सियासी गलियारे में शोक की लहर है। सीएम नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत सियासी दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

मुजफ्फरपुर से अरविन्द अकेला की रिपोर्ट 

Suggested News