बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नहीं रहे धनबाद के पूर्व सांसद एके राय, सेंट्रल हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

नहीं रहे धनबाद के पूर्व सांसद एके राय, सेंट्रल हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

NEWS4NATION DESK : कोयला नगरी धनबाद के पूर्व सांसद एके राय का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। धनबाद के सेंट्रल हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

एके राय लंबे समय से कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था और वे कोमा में चले गये थे।  

पूर्व सांसद का इलाज कर रहे डॉ सुनील सिन्हा ने कहा था कि श्री राय की स्थिति में बहुत अधिक सुधार नहीं हो रहा है। हालत दिन-प्रतिदिन खराब हो रही है। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। 

गुरुवार को दुर्गापुर स्थिति मिशन अस्पताल के डॉक्टरों ने भी उनकी जांच की थी। डॉक्टरों की टीम ने भी उनकी हालत को गंभीर बताते हुए उनके बचने की काफी कम उम्मीद जताई थी।  

एके राय ने पूरे जीवन जनता की भलाई के लिए कार्य किया। राय उन नेताओं में थे, जो सदैव अपने क्षेत्र की जनता की भलाई के लिए चिंतित रहते थे। क्षेत्र के विकास की आवाज संसद में उठाते थे।

एके राय एक पक्के साम्यवादी नेता थे। लंबे समय तक राजनीति से जुड़े और धनबाद का कई बार प्रतिनिधित्व किये जाने के बावजूद उनके पास अपना एक घर तक नहीं था। वे दूसरों के घरों में रहा करते थे। 

संसद में एके राय के साथी रहे बांकुड़ा के पूर्व सांसद वासुदेव आचार्य बताते है कि एके राय अपनी पूरी जिंदगी वामपंथ और इसकी विचारधारा को आगे ले जाने के लिए कार्य करते रहे। संसद और संसद के बाहर राय वामपंथ तथा लोगों के लिए लड़ते रहे। 

धनबाद से अजय उपाध्याय की रिपोर्ट

Suggested News