बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व सांसद आर के सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने चित्रगुप्त पूजा पंडालों में किया भ्रमण, बिहारवासियों के सुख समृद्धि के लिए की कामना

पूर्व सांसद आर के सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने चित्रगुप्त पूजा पंडालों में किया भ्रमण, बिहारवासियों के सुख समृद्धि के लिए की कामना

PATNA : आज कर्मो का लेखा जोखा रखनेवाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से की जा रही है। पटना के कई इलाकों में भी पंडाल बनाकर चित्रगुप्त भगवान की आराधना की जा रही है। इसी कड़ी में भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद रविंद्र किशोर सिन्हा ने आज चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पटना के  चित्रगुप्त पुजा पंडालो का भ्रमण कर आराधना की और समस्त बिहारवासियों को चित्रगुप्त पूजा ,भाई दूज की शुभकामना दी। वहीँ भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने भी पटना के कई चित्रगुप्त पंडालों का भ्रमण किया और देशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।  

सिन्हा ने सर्वप्रथम अपने अन्नपूर्णा स्थित आवास पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा की। पूजा कराने हेतु हरिद्वार से आए आचार्य ब्रजमोहन शर्मा और पंडित गोपाल झा ने इसे संपन्न कराया। इसके उपरांत पटना के इंद्रपुरी, महेश नगर, आशियाना नगर खाजपुरा, लेखा नगर , खगोल अनिसाबाद, वेउर, महावीर नगर , गर्दनीबाग, यारपुर, चिरैयाटांड़,  अशोक नगर, कंकड़बाग, हनुमाननगर, चौक शिकारपुर,  सैदपुर , कदमकुआं , दरियापुर , लोहानीपुर, बांकीपुर,बोरिंग रोड सहित पटना के विभिन्न इलाकों में चित्रगुप्त पूजा समितियो द्वारा भगवान चित्रगुप्त के पूजा पंडालों पर जाकर दर्शन किया।

सिन्हा ने आज पटनासिटी स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर , नौजर घाट में जाकर भगवान चित्रगुप्त की आराधना की। इसके साथ ही आज मंदिर में आए विशिष्ट अतिथियों और दूर दराज से आए चित्रांशो का स्वयं स्वागत किया। बता दें की भारत में भगवान चित्रगुप्त जी के भव्य मंदिरों में पटना सिटी स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है जिसके प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष भी आर के सिन्हा है। 

इस बार पटना में लगभग 77पूजा समितियों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमायों स्थापित की गई है। जिनका सार्वजनिक विसर्जन कल पटना सिटी स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर में बनाए कृतिम तालाब में किया जाएगा। कल सबसे पहले सभी मूर्तियां सहाय सदन ,तारामंडल के सामने में दिन में 11बजे एकत्रित होगी और वही से सभी एक साथ पटना सिटी स्थित चित्रगुप्त मंदिर के लिए विसर्जन हेतु प्रस्थान करेगी। सिन्हा का भी स्वागत सभी पूजा समितियों के अध्यक्ष,महासचिव और सदस्यों द्वारा किया गया। इस मौके पर सिन्हा जी के साथ चित्रगुप्त आदि मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल श्रीवास्तव ,रणवीर,अभिषेक बिन्नी,सतीश राजू ,रंगनाथ रहे।




Suggested News