बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मुखिया को बर्दाश्त नहीं हुई चुनाव में हार, मुखिया के फहराए तिरंगे को उखाड़ा, सीओ ने कहा होगी कार्रवाई

पूर्व मुखिया को बर्दाश्त नहीं हुई चुनाव में हार, मुखिया के फहराए तिरंगे को उखाड़ा, सीओ ने कहा होगी कार्रवाई

DARBHANGA : हनुमाननगर प्रखंड में पूर्व मुखिया द्वारा फहराए झंडे को उखाड़ फेंकने के मामले में आक्रोशित ग्रमीणों ने किया पंडासराय से सिरनिया जाने वाली मुख्य सड़क को ब्रह्ममोत्तरा चौक के पास जाम कर दिया। मौके पर एपीएम थाना प्रभारी और हनुमाननगर अंचलाधिकारी सहित पुलिस बल मौजूद हैं। लोग मानने को तैयार नहीं हुए। लोगो की मांग थी की जब तक तिरंगे का अपमान करने वाले पूर्व मुखिया कुमार अभिषेक की गिरफ्तारी नही होगी, तब तक धरना खत्म नही होगा। अंचलाधिकारी ने कहा की तिरंगे का अपमान करने वाले को किसी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा की मुखिया की लिखित शिकायत के बाद अपमान करने वाले पर कार्रवाई होगी।

आपको बता दें की थलवारा पंचायत के अंतर्गत आने वाले ब्रहमोत्तरा में पिछले 60 सालों से दबंगों का कब्जा था। यहां एक ही परिवार के लोग मुखिया बनते आ रहे थे। पहली बार यादव समुदाय से आने वाले कामदेव यादव उर्फ करतार सिंह मुखिया निर्वाचित हुए। आज थलवार हाई स्कूल पर भारत के 73वें गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम था। जिसमे स्कूल में परंपरा के अनुसार मुखिया को तिरंगा झंडा फहराना था। 

लेकिन मामला वहाँ अटक गया। जब पूर्व मुखिया वहाँ पहुँचे और कहा की यह जमीन मेरे पुर्वजो द्वारा स्कूल के लिए दी गयी है। यहाँ सिर्फ मुझे ही झंडा फहराने का अधिकार है। लोगो का कहना है कि यह कहते हुए उन्होंने वर्तमान मुखिया द्वारा फहराए तिरंगे झंडे को उखाड़ फेंका।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट 


Suggested News