बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ हुए RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, मोदी सरकार के नीतियों के हैं मुखर आलोचक

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ हुए RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, मोदी सरकार के नीतियों के हैं मुखर आलोचक

DESK. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन बुधवार को राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कुछ समय के लिए राहुल गांधी के साथ शामिल हुए। आरबीआई के पूर्व गवर्नर छोटी अवधि के लिए यात्रा में शामिल हुए। यात्रा 14 दिसंबर सुबह राजस्थान के सवाई माधोपुर के भदोती से शुरू हुई। राहुल गांधी ने रघुराम के साथ एक फोटो ट्विट करते हुए लिखा - स्वतंत्रता लोकतंत्र का सार है और सद्भाव एक समृद्ध अर्थव्यवस्था की नींव है। हम एकता के लिए और भारत के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए चलते हैं।

रघुराम राजन ने अक्सर मोदी सरकार की आर्थिक और सामाजिक नीतियों के बारे में चिंता जताते हुए कहा है कि भारत का भविष्य उदार लोकतंत्र और इसकी संस्थाओं को मजबूत करने में निहित है क्योंकि यह आर्थिक विकास हासिल करने के लिए आवश्यक है। नोटबंदी जैसे फैसलों के मुखर आलोचक राजन ने भाजपा की तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करते हुए मोदी सरकार के "आर्थिक मंदी के लिए राजनीतिक और सामाजिक एजेंडे" को जिम्मेदार ठहराया है।

राजस्थान में बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा का 10वां दिन था। यात्रा बामनवास विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले भदोती गांव से शुरू हुई। आज यात्रा 25 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। पहले ब्रेक के बाद यात्रा दौसा जिले में प्रवेश करेगी और बगड़ी गांव में रुकेगी। दौसा प्रदेश का पांचवां जिला होगा जहां से भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश करेगी। राहुल गांधी के साथ आज गोविंद डोटासरा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट और अन्य नेता शामिल हुए हैं। वह बगड़ी गांव में एक नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करेंगे।


माले सदस्यों ने कहा कि हम सरकार को समर्थन कर रहे हैं. लेकिन जनहित के मुद्दों पर हमारा सरकार से मांग भी करते रहेंगे. सदन की कार्यवाही चल रही है इसलिए सरकार का ध्यान इन मुद्दों पर आकृष्ट किया जा रहा है. 


Suggested News