बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू में शामिल होंगे राजद के पूर्व विधायक रणधीर सिंह, कहा - राजद को शून्य पर आउट करना ही उनका मकसद

जदयू में शामिल होंगे राजद के पूर्व विधायक रणधीर सिंह, कहा - राजद को शून्य पर आउट करना ही उनका मकसद

CHHAPRA : जेल में बंद पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र और राजद के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने आरजेडी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और अब उन्होंने जदयू में शामिल होने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने महाराजगंज सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला भी वापस ले लिया है। उन्होंने  कहा है कि वह आरजेडी के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे। 

रणधीर सिंह ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वे जदयू में अपने 7000 समर्थकों के साथ शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतना और विधायक बना उनका मकसद नहीं रहा। आरजेडी से धोखा खाने के बाद अब आरजेडी को खत्म करने के लिए वह संघर्ष करेंगे। रणधीर सिंह ने किया एलान अबकी बार सारण प्रमण्डल में 0 पर आउट  महागठबंधन होगा।

 गौरतलब  है कि रणधीर सिंह का इस बार राजद ने टिकट काटकर महाराजगंज सीट को गठबंधन में कांग्रेस को दे दिया। इस घटना के बाद रणधीर सिंह पार्टी से नाराज चल रहे थे और आज  उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

REPORT - SHASHI SINGH

Suggested News