बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपचुनाव को लेकर मोकामा पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, कहा बिहार में है खौफ का राज

उपचुनाव को लेकर मोकामा पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, कहा बिहार में है खौफ का राज

PATNA : -मोकामा विधान सभा उप चुनाव में अब भाजपा के बड़े नेताओं की भी एंट्री हो गयी है। इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद आज मोकामा पहुंचे। 


जहाँ उन्होंने बिहार में कानून व्यवस्था पर गहरी चोट करते हुए प्रचार अभियान से नीतीश कुमार के अलग रहने पर सवाल खड़ा कर दिया है। रविशंकर प्रसाद ने पूछा है कि मोकामा में प्रचार करने में नीतीश कुमार को शर्म आती है क्या? 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोकामा और गोपालगंज में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत होगी। साथ ही उन्होंने कहा की बिहार में खौफ का राज आ गया है। उन्होंने कहा की अपराध एक चीज होती है। खौफ दूसरा चीज होता है। रविशंकर प्रसाद ने कहा की जिन लोगों ने राजद खिलाफ वोट देने का मन बनाया है। उन्हें डराया जा रहा है क्या ?

पटना से विकास की रिपोर्ट 

Suggested News