बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोहतास में वज्रपात से पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत, मचा कोहराम

रोहतास में वज्रपात से पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत, मचा कोहराम

रोहतास. जिला में आज वज्रपात से पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत हो गई। सभी मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

नोखा के जालिम टोला में जहां 50 वर्षीय मदन सिंह तथा उनके 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार की मौत हो गई।  बताया जाता है कि दोनों एक रिश्तेदार के दाह संस्कार से लौट रहे थे। इसी दौरान बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे छिप गए। दुर्भाग्य से उसी पेड़ पर वज्रपात हुआ और दोनों पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। 

दूसरी घटना चेनारी थाना क्षेत्र के बादल गढ के पास की है। जहां वज्रपात से 22 वर्षीय युवक भरत चेरों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं सबसे पहले आज सुबह-सुबह नौहट्टा के सलमा गांव में मवेशी चरा रहे 22 वर्षीय अमन कुमार की वज्रपात से मौत हो गई। बता दें कि इसके अलावे विभिन्न जगहों पर वज्रपात से 5 लोगों के झुलसने की भी सूचना है। जिनका अलग-अलग निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है।


Suggested News