बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक ही रात में चार लूटकांड को दिया था अंजाम, लेकिन कुछ ही घंटें में गिरेबान तक पहुंचे पुलिस के लंबे हाथ

एक ही रात में चार लूटकांड को दिया था अंजाम, लेकिन कुछ ही घंटें में गिरेबान तक पहुंचे पुलिस के लंबे हाथ

ARARIA : अररिया के फारबिसगंज एवं सिमराहा थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर एक ही रात चार विभिन्न स्थानों पर लूटकांड को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को फारबिसगंज और सिमराहा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने यह गिरफ्तारी तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए किया। गिरफ्तार फारबिसगंज के मधुबनी गांव का दीपक कुमार मंडल और खैरखा गांव का सूरज कुमार शर्मा है। पुलिस ने इनके पास से घटना में उपयोग में लायी गयी दो पल्सर मोटरसाइकिल, लूटा गया सिम, एक कारतूस, सात मोबाइल, तीन मोबाइल बैटरी और लूटा गया आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किया है। 

गिरफ्तार अपराधियों द्वारा एक साथ अलग-अलग स्थानों पर चार लूटकांड की घटना को अंजाम दिया था। फारबिसगंज एसडीपीओ रामपुकार सिंह की अगुवाई में सिमराहा और फारबिसगंज थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। यह जानकारी एसपी अशोक कुमार सिंह ने दी।


Suggested News