बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पिकअप वाहन पलट जाने से चौदह लोगों की मौत, 20 अन्य घायल, हादसे के बाद मचा चीत्कार

पिकअप वाहन पलट जाने से चौदह लोगों की मौत, 20 अन्य घायल, हादसे के बाद मचा चीत्कार

DESK.  एक पिकअप वाहन पलट जाने से चौदह लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। यह भीषण हादसा मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में गुरुवार तड़के हुआ. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा बड़झर घाट के पास तड़के हुआ. ऐसा प्रतीत होता है कि वहां चालक का नियंत्रण नहीं रहा और हादसा हुआ जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई. वहीं करीब 20 अन्य घायल हो गए।

पीड़ित जिले के शाहपुरा ब्लॉक में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अमहाई देवरी गांव गए थे और वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही डिंडोरी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की.

वहीं हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है. पीएम मोदी ने कहा, मध्य प्रदेश के डिंडोरी में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है.

Suggested News