बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विदेशी सैलानियों को लेकर अजगैबीनाथ धाम पहुंचा गंगा विलास क्रूज, पर्यटकों ने सांकृतिक धरोहर का किया अवलोकन

विदेशी सैलानियों को लेकर अजगैबीनाथ धाम पहुंचा गंगा विलास क्रूज, पर्यटकों ने सांकृतिक धरोहर का किया अवलोकन

BHAGALPUR : जिले के सुलतानगंज में वाराणसी से चलकर गंगा नदी के रास्ते गंगा विलास क्रूज उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर अजगैबीनाथ धाम सुल्तानगंज पहुंचा। जर्मनी और स्विट्जरलैंड के कुल 31 सैलानियों को गंगा किनारे रचे बसे सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक प्रगति को दिखाते हुए एक ईको टूरिज़म की शुरुआत भारत सरकार द्वारा की गई है। 

भागलपुर के सुल्तानगंज में पहाड़ी पर जहन्नु ऋषि के आश्रम और शिला पर उकेरे और बनाये गए मूर्तियों का अवलोकन करते हुए तमाम विदेशी पर्यटकों का भव्य तरीके से जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिनव कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मू, कृषि पदाधिकारी अजय मणि, थाना प्रभारी प्रिय रंजन सहित भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य पवन मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एवं एलिमेंट्री स्कूल के छात्र एंव छात्राओं ने भारत का तिरंगा लेकर बैंड बाजा गाजा के साथ स्वागत किया। 

बताते चले कि अजगैवीनाथ गंगा धाम सुल्तानगंज के उसी गंगा की धारा से बोलबम यात्रा की शुरुआत भी होती है। उसके इतिहास और धार्मिक महत्ता को जानकर भी विदेशी पर्यटक उत्साहित दिखे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य पवन मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बनारस से गंगा विलास क्रुज को हरी झंडी दिखाकर विदेशी सेलानीयो को रवाना किया गया है।

उन्होंने कहा की विदेशी पर्यटक गंगा विलास क्रुज से 27 नदियों को पार करके डिब्रूगढ़ तक जाएगें। इसलिए भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं द्वारा कमल का फूल एवं अंग वस्त्र देकर विदेशी पर्यटक को सम्मानित किया गया, जिन्होंने हमारे यहाँ की संस्कृति व धरोहर जानने की बात कही। साथ ही विदेशी पर्यटक ने भी कहा कि यहाँ की संस्कृति एवं धरोहर देखकर बहुत ही अच्छा लगा है। इससे देखने के लिये बार बार अजगैवीनाथ धाम आने का मन कर रहा है फिर अगले वर्ष आने कि बात कही है। इस दौरान समाजिक संगठन के लोग, शिव भक्त सहित तमाम ग्रामीण एंव पुलिस कर्मी मौजूद थे।

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट

Suggested News