बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जहानाबाद में शादी का झांसा देकर लड़की का 2 सालों से यौन शोषण, महिला थाना में केस दर्ज

जहानाबाद में शादी का झांसा देकर लड़की का 2 सालों से यौन शोषण, महिला थाना में केस दर्ज

जहानाबाद. शादी की झांसा देकर एक युवक ने एक लड़की से दुष्कर्म किया। यह घटना कल्पा ओपी क्षेत्र के एक गांव का बताया जाता है। एक लड़की अपने मौसी के यहां आती जाती रहती थी। तभी एक युवक ने शादी की झांसा देकर अपने जाल में फंसा कर 2 वर्ष तक उस लड़की से अवैध संबंध बनाया। जब लड़की ने लड़का पर शादी करने का दबाव बनाया तो लड़का ने शादी करने से इनकार कर दिया और उस लड़की को धमकियां भी देने लगा।

इसके बाद लड़की ने गुरुवार को इस घटना को लेकर महिला थाना पहुंची गई। यहां लिखित शिकायत महिला थाना में दी। पीड़ित का कहना है कि लड़का मेरे साथ 2 वर्षों तक दुष्कर्म करता रहा। महिला थाना में पदस्थापित एसआई लाडली खातून ने बताया कि पीड़ित लड़की द्वारा एक लड़के के खिलाफ थाने में आवेदन दिया गया है। इसके आधार पर लड़की की मेडिकल जांच कराई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा। इधर पुलिस द्वारा सभी पहलू पर जांच की जा रही है। लेकिन जिस तरह से एक लड़की के साथ इस घिनौनी हरकत किया गया है। इससे एक बार फिर मानवता शर्मसार हो रही है। पुलिस का कहना है कि इस लड़की को न्याय दिलाया जाएगा और जुल्म करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Suggested News