बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीच रास्ते में मिली प्रेमिका तो उसके साथ बारात छोड़कर फरार हुआ दुल्हा, जानिए फिर क्या हुआ....

बीच रास्ते में मिली प्रेमिका तो उसके साथ बारात छोड़कर फरार हुआ दुल्हा, जानिए फिर क्या हुआ....

NEWS4NATION DESK : निकाह के लिए पूरे नाचगान के साथ बारात जा रही थी। बाराती नाचगान कर रहे थे। बारात लड़की के दरवाजे के पास पहुंचने ही वाली थी कि  दुल्हा फरार हो गया। पता चला बीच रास्ते में उसकी प्रेमिका उसे मिल गई थी, जिसके साथ हो फरार हो गया है। जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि इसी बीच एक युवक ने निकाह करने की बात कर लड़की के घरवालों की लाज रख ली। मामला यूपी के आगरा की है। 

घटना के संबंध में बताया गया है आगरा के बाह के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता भोपाल के युवक से तय किया था। शनिवार की रात निकाह होना था। युवक बरात लेकर आगरा तक पहुंचा। आगरा में बहाने से बस से उतरा और प्रेमिका के साथ भाग गया।

इधर, बरात न आने पर शबनम के परिजनों ने पूछताछ की, तो घटना की जानकारी से उनके होश उड़ गए। मुश्किल में फंसे परिवार को कोई भी राह नहीं सूझ रही थी। तभी इटावा का युवक ने दुल्हन बनी युवती से निकाह का प्रस्ताव रखा।
 
 य़ुवक के प्रस्ताव पर लड़की के घरवाले तैयार हो गये। आनन-फानन में दोनों का निकाह कराया गया। हंसी-खुशी परिवार ने बेटी की विदाई की। 

निकाह के बाद बाह कस्बे में रविवार को दिन भर इस निकाह की चर्चा होती रही। 


Suggested News