बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सारण प्रमंडल में कई नई रूटों पर चलेंगी सरकारी बसें, राज्य परिवहन विभाग ने दी अनुमति, यात्रियों ने कहा...

सारण प्रमंडल में कई नई रूटों पर चलेंगी सरकारी बसें, राज्य परिवहन विभाग ने दी अनुमति, यात्रियों ने कहा...

CHAPRA : सारण प्रमंडलवासियों के लिए राज्य परिवहन निगम ने होली के पहले एक बड़ी सौगात दी है। यह सौगात छपरा सरकारी बस डिपो से कई और नई बसें चालू कर सहूलियत के रूप में दी है। राज्य परिवहन निगम ने इसके लिए अनुमति दे दी है। जल्द ही निर्धारित  रूटों पर बसें दौड़ती हुई नजर आएंगी। निगम के इस निर्णय से बस यात्री काफी खुश है। लेकिन कई यात्रियों ने सरकारी बसों की स्थिति को लेकर नाराजगी भी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि एक तो सारण का बस डिपो धीरे-धीरे समाप्त होते जा रहा है। उसमें यह नई बसें चलाने की बात गले नहीं उतर रही है जो पहले की बसे हैं। वह मेंटेंड नहीं है ऐसे में कोई भी यात्री यात्रा करने से परहेज करता है। निगम को सरकारी बसों को पहले मेंटेंड करना चाहिए और दूर के लिए एसी बसें भी चलानी चाहिए ताकि हर तबके कुछ सहूलियत मिल सके।

इसके बावजूद छपरा से पटना, सिवान से पटना, जीरादेही से पटना, सिवान से सीतामढ़ी, सिवान से दरभंगा, कुचायकोट से पटना, गुठनी से पटना, सिवान से रक्सौल, गोपालगंज से पटना, छपरा से बेतिया, छपरा से रक्सौल, गोपालगंज से औरंगाबाद, छपरा से सीतामढ़ी, दरौली से सीतामढ़ी, सिवान से गया, दरौली से पटना, जामों से गोपालगंज, परसोना से छपरा के लिए बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है। छपरा के डिपो सुपरीटेंडेंट रजनीश कुमार ने कहा की सारण को 20 से अधिक बसें मिलने की उम्मीद है इनमें इलेक्ट्रिक बस भी शामिल होंगी। 3 माह के अंदर सभी बसें आ जाएंगे।

वहीँ स्थानीय श्याम चक निवासी डॉ एके शर्मा ने कहा की नई रूटों पर बसे चलने का निर्णय निश्चित तौर पर स्वागत योग्य है लेकिन परिवहन निगम को अपने बसों को मेंटेन कर रखना चाहिए। वहीँ नगर पालिका चौक के संजय कुमार ने कहा की परिवहन निगम पहले छपरा बस डिपो की स्थिति को सुधारे जो यहां स्थिति बनी हुई है। देखने में लगता है कि यह कबाड़खाना है, नई बसों का स्वागत है। 

वहीँ मढ़ौरा के चंदन कुमार ने कहा की परिवहन निगम को सारण जिला से जुड़े अन्य राज्यों और जिलों के लिए भी अलग से बसें चलनी चाहिए ताकि आम लोगों को सुविधा हासिल हो सके। छपरा नवीगंज निवासी विशाल सोनी ने कहा की सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है लेकिन परिवहन निगम की जो भी बसे होती हैं। वह काफी गंदी होती हैं, ऐसे में सरकार को जो भी निर्णय लेनी चाहिए। वह सुविधाओं को ध्यान में रखते लेनी चाहिए।

छपरा से संजय भारद्वाज की रिपोर्ट

Suggested News