बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, बिहार में साल 2023 में रहेगी 130 दिनों की छुट्टी, नीतीश मंत्रिमंडल ने छुट्टियों पर लगाई मुहर

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, बिहार में साल 2023 में रहेगी 130 दिनों की छुट्टी, नीतीश मंत्रिमंडल ने छुट्टियों पर लगाई मुहर

पटना. बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्ष 2023 की छुट्टियों की घोषणा हो गई है. बिहार सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार वर्ष 2023 में बिहार में कर्मचारी रविवार को छोड़कर कुल 33 दिन छुट्‌टी का आनंद ले सकेंगे. हालांकि राज्य सरकार ने कुल 39 छुट्टियां दी हैं, जिनमें 6 रविवार को ही पड़ रही हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी दी गई. कैलेंडर के मुताबिक पर्व-त्‍योहार और रविवार मिलाकर कुल 83 दिन की छुट्टी रहेगी. वहीं पटना मुख्‍यालय में कार्यरत कर्मियों को 130 दिन की छुट्टी मिलेगी क्योंकि यहां शनिवार को भी छुट्टी रहती है. इसके अलावा तीन प्रत‍िबंधित छुट्टी भी है.

अगले साल रविवार और त्योहार को जोड़कर जनवरी में छह, फरवरी में पांच, मार्च में नौ, अप्रैल में नौ, मई में छह, जून महीने में पांच, जुलाई में छह, अगस्‍त में पांच, सितंबर में छह, अक्‍टूबर में नौ छुट्टियां, नवंबर में छह और दिसंबर में छह छुट्टियां रहेंगी. हालांकि पटना मुख्यालय में शनिवार की छुट्टी के तहत इन छुट्टियों में 47 शनिवार की छुट्टी भी जुड़ जाएगी. 

कार्यपालक आदेश के तहत सामान्य अवकाश में गुरु गोविंद सिंह जन्म दिवस 5 जनवरी गुरुवार, वसंत पंचमी            26 जनवरी गुरुवार, संत रविदास जयंती 5 फरवरी रविवार, महाशिवरात्रि 18 फरवरी शनिवार, शब-ए-बरात            8 मार्च बुधवार, सम्राट अशोक अष्टमी 29 मार्च बुधवार, महावीर जयंती अप्रैल मंगलवार, वीर कुंवर सिंह जयंती        23 अप्रैल रविवार, जानकी नवमी 29 अप्रैल शनिवार, बुद्ध पूर्णिमा 5 मई शुक्रवार, कबीर जयंती 4 जून   रविवार, चेहल्लुम 6 सितंबर बुधवार, हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस 28 सितंबर गुरुवार, दुर्गा पूजा (सप्तमी) 21 अक्टूबर शनिवार, चित्रगुप्त पूजा/भाई दूज 15 नवम्बर बुधवार है. 

वहीं एन आई ऐक्ट, 1881 के तहत घोषित अवकाश में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी गुरुवार, होली 8, 9 मार्च        बुधवार, गुरुवार, बिहार दिवस 22 मार्च बुधवार, राम नवमी 30 मार्च गुरुवार, गुड फ्राइडे 7 अप्रैल शुक्रवार, भीमराव अंबेदकर जयंती 14 अप्रैल शुक्रवार, ईद उल फितर (ईद) 22 अप्रैल शनिवार, मई दिवस 1 मई सोमवार, ईदुल-जोहा (बकरीद) 29 जून गुरुवार, मुहर्रम 29 जुलाई शनिवार, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त मंगलवार, श्री कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर बुधवार, महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर सोमवार, दुर्गा पूजा (महाअष्टमी) 22 अक्टूबर रविवार, दुर्गा पूजा (महानवमी) 23 अक्टूबर सोमवार, दुर्गा पूजा (विजयादशमी)        24 अक्टूबर मंगलवार, दीपावली 12 नवम्बर रविवार, छठ पूजा 19, 20 नवम्बर रविवार, सोमवार, क्रिसमस            25 दिसंबर सोमवार है. 


Suggested News