बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महाबोधि मंदिर में आयोजित बुद्ध जयंती समारोह में शामिल हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, कहा भारत के लोगों ने दिया शांति और अहिंसा का संदेश

महाबोधि मंदिर में आयोजित बुद्ध जयंती समारोह में शामिल हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, कहा भारत के लोगों ने दिया शांति और अहिंसा का संदेश

GAYA : भारत के लोग जहां-जहां गए हैं। उन्होंने करुणा, शांति, अहिंसा और मैत्री का प्रचार किया है। भारत का हमेशा यही विचार रहा है। भारत के लोग कभी भी हाथ में शस्त्र लेकर बाहर नहीं निकले हैं। वे हमेशा अपने हाथों में शास्त्र लेकर निकले हैं। यही हमारी संस्कृति और परंपरा रही है। यह बातें बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने गुरुवार को महाबोधि मंदिर में आयोजित 2568 वीं बुद्ध जयंती के मुख्य कार्यक्रम में कही।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा की इसी संस्कृति और परंपरा को बढ़ाने में भगवान बुद्ध ने बड़ा योगदान दिया है। आज हम जहां बैठे हैं उस पवित्र भूमि पर  गौतम ने बुद्ध के रूप में अवतार धारण किया और पूरे विश्व को बुद्ध का संदेश दिया। भारत ने पूरे विश्व को कभी युद्ध नहीं बुद्ध का संदेश दिया है। आज जब संपूर्ण विश्व युद्ध की एक मुहाने पर खड़ी है। वैसे समय में पूरे दुनिया से बुद्ध का संदेश देने का समय आ गया है। भगवान बुद्ध ने संपूर्ण विश्व को हिंसा और आतंकवाद से दूर होकर एक नए विचार परोसने का काम किया है। 

उन्होंने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की बुद्ध के अनुयायियों ने भी अपने मत में मतांतर करने का प्रयास किया है। वही थाईलैंड के कोलकाता स्थित काउंसलेट जनरल ने कहा कि भारत और थाईलैंड के बीच संस्कृति एवं धार्मिक रिश्ता है। बोधगया के प्रति थाईलैंड के लोगों की असीम श्रद्धा है। थाईलैंड में भी इस तिथि को विशाखा पर्व के रूप में बड़ी श्रद्धा और सम्मान के रूप में मनाया जाता है। 

राज्यपाल एवं अन्य अतिथियों ने महाबोधी मन्दिर द्वारा प्रकाशित स्मारिका प्रज्ञा काफी टेबल और कैलेंडर इसके का विमोचन किया। इसके पहले 80 फुट बुद्ध प्रतिमा से लेकर महाबोधि मंदिर तक अलग-अलग देशों के श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाला। 

गया से संतोष की रिपोर्ट

Suggested News