बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, कहा मैं भी बन चुका हूँ बिहारी

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, कहा मैं भी बन चुका हूँ बिहारी

GAYA : बोधगया के महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तीसवें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय आयोजन के पहले दिन शुक्रवार को मुख्य अतिथि राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि गया में आकर आप कुछ अच्छे विचार मंथन करने वाले हैं मुझे इसकी खुशी है। बिहार एक ऐसा प्रदेश है जहां के बारे में अन्य प्रदेशों में कुछ भ्रांतियां हैं। बिहार जाने के नाम पर मन में कुछ नकारात्मक प्रश्नों का निर्माण होता है। जब हम बिहार के राज्यपाल नियुक्त होकर यहां आए तो मुझे भी ऐसा ही लगा था। लेकिन जब हम यहां आकर कार्य करने लगे तो मुझे जानकारी मिली कि देशभर में सभी शीर्ष पदों पर बिहार के लोग अपनी सेवाएं दे रहे हैं और नेतृत्व करता के रूप में भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा की मैं भी यहां आकर बिहारी बन चुका हूं और मुझे बिहारी कहलाने में गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि आप कल से यहां आए हैं और यहां के स्वागत सत्कार से प्रभावित होंगे। मुझे ऐसा विश्वास है। आपने अवश्य सुना होगा की बिहार कितना संपन्न है और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी संपन्न रहा है। बिहार में देश ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे पुरानी नालंदा विश्वविद्यालय और विक्रमशिला विश्वविद्यालय ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में अपना परचम लहराता रहा है। बुद्ध महावीर आर्य चाणक्य पाणिनि आर्यभट्ट तथा आदि गुरु शंकराचार्य भी यहां आए थे। साथ ही माता सीता का जन्म यहां हुआ था।

उन्होंने कहा की तमाम ऐसे ऐतिहासिक धरोहर बिहार में है और आज बिहार इसी धरोहर को लेकर आगे बढ़ रहा है। लोकतंत्र में चुनाव एक पवित्र प्रक्रिया है। मुझे उम्मीद है कि बिहार से चुनाव की बारीकियां को इस विचार मंथन के बाद अपने साथ ले जाएंगे। उन्होंने वन नेशन वन पोल की भी चर्चा की। आज के जमाने में जो तकनीकी आई है उसे हम किसी भी समय किसी भी तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। निर्वाचन प्रक्रिया में सबसे बड़ी बात होती है। उससे जुड़े अधिकारियों के प्रति लोगों को यह विश्वास होना चाहिए कि मतदान निष्पक्ष तरीके से हो रहा है। इसमें तकनीकी सहयोग भी विश्वास कायम करने में सहायक होगा।

उन्होंने इस सम्मेलन में आए बिहार के निर्वाचन आयुक्त डॉ दीपक प्रसाद,उड़ीसा के निर्वाचन आयुक्त आदित्य प्रसाद बाड़ी, दिल्ली एवं चंडीगढ़ के आयुक्त विजय देव ,महाराष्ट्र के निर्वाचन आयुक्त अरविंद पाल सिंह मदन, सहित सभी प्रांत से आए चुनाव आयुक्त एवं पदाधिकारी के आभार प्रकट किया। इसके पहले पंचायत आम निर्वाचन 2021 को डिजिटल तरीके के साथ ही शांतिपूर्ण, भयमुक्त, निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त मयंक बरवडे, आईजी क्षत्रनिल सिंह, डीएम डॉ त्याग राजन एसएम, एसएसपी आशीष भारती सहित बिहार के अन्य जिलों के वरीय अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

गया से संतोष की रिपोर्ट 

Suggested News