बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इंटरनेट यूज करने के लिए गंगा पार करना पड़ा भारी, लौटने के दौरान डूबा, घर में मचा कोहराम

इंटरनेट यूज करने के लिए गंगा पार करना पड़ा भारी, लौटने के दौरान डूबा, घर में मचा कोहराम

बक्सर. सेना भर्ती के लिए बनायी गयी अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार सहित कई प्रदेशों में उग्र प्रदर्शन हो रहा है। इसको लेकर बिहार के 20 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद की गयी है। इसमें बक्सर जिला भी शामिल है। यह यूपी से सटा हुआ है। ऐसे में यहां इंटरनेट बंद होने पर यहां के स्मार्ट फोन की अदी लोग इंटरनेट यूज करने के लिए यूपी चले जाते हैं। ऐसा ही कर यूपी से बक्सर लौट रहे एक किशोर नहाने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। वह गंगा में डूब गया।

बताया जा रहा है कि बक्सर के 5 किशोर इंटरनेट की चाहत में स्टीमर से गंगा पार कर यूपी चले गए। वापसी के क्रम में बॉर्डर से थोड़ा पहले नहाने का प्लान बनाया। फिर 5 में से 4 दोस्त नहाने के लिए गंगा में उतरे, लेकिन 3 ही वापस ऊपर आ सके। एक किशोर गहरे पानी में चला गया। इसकी सूचना मिलने पर उसके घर में कोहराम मच गया। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार सभी किशोर कोइरपुरवा मोहल्ले के रहने वाले थे। यहां के निवासी हनुमान सिंह का 14 साल का बेटा प्रकाश कुमार अपने दोस्तों के साथ गंगा घाट पर गया था। वहां पहुंचने के बाद उसे लगा कि UP की सीमा में जाने पर इंटरनेट की स्पीड अच्छी हो जाएगी। ऐसे में वह स्टीमर पर सवार होकर अपने दोस्तों के साथ UP के उजियार घाट चला गया। लेकिन, वापस आने के क्रम में नाव से कूदकर नहाने के दौरान यह हादसा हो गया।


Suggested News