बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में हैवानों की दरिंदगी, गर्भवती महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

बेगूसराय में हैवानों की दरिंदगी, गर्भवती महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

BEGUSARAI  : जिले से हैवानियत की सारी सीमांओं को पार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक गर्भवती महिला के सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना में गंभीर रुप से घायल महिला को इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव में एक गर्भवती महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना में शामिल लोग उसके पड़ोसी और रिश्तेदार बताए जा रहे है। दरिंदों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब वह घर में अकेली थी। 

पीड़िता के सास ने बताया कि वह घर से बाहर गई हुई थी। जब वह घर पहुंची तो अपनी बहू को बेहोश पाया और उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। किसी तरह उसे होश में लाकर उसे स्थानीय पीएचसी ले जाया गया जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

सास ने बताया कि बहू होश में आने के बाद बताया कि वह और उसका छोटा बेटा घर थे। इसी दौरान पड़ोसी रामजपो शर्मा और उसके दो दामाद जो कि उसके रिश्तेदार भी उसके घर पहुंचे और उसके बेटे को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसके बाद तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।  

फिलहाल पीड़िता का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

बेगूसराय से धनंजय की रिपोर्ट 

Suggested News