बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रंग लाई मेहनत! तेजस्वी यादव के टास्क 'मिशन-60' में जमुई सदर अस्पताल को मिला सम्मान

रंग लाई मेहनत! तेजस्वी यादव के टास्क 'मिशन-60' में जमुई सदर अस्पताल को मिला सम्मान

JAMUI : मिशन 60 के तहत बिहार राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में पिछले 60 दिनों में सभी सरकारी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के निरंतर प्रयास और मेहनत से सेवाओं को बेहतर रूप देने के लिए उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री माननीय तेजस्वी यादव जी के द्वारा राज्य भर के कई जिले के चिकित्सा कर्मी के टीम को पुरस्कार से राज्य स्तरीय सम्मेलन में नवाजा गया। सदर अस्पताल, जमुई के मिशन 60 टीम को भी दवाई उपलब्धता के सुदृढ़ीकरण के लिए पुरस्कृत किया गया। 

 बता दें जमुई के जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह एवम अस्पताल प्रशासन की मेहनत रंग लाई जिसके तत्पश्चात सूबे के उप मुख्यमंत्री द्वारा इतना बड़ा सम्मान जमुई जिले को मिला है। एक दिवसीय सम्मेलन में प्रत्यय अमृत, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग और संजय कुमार सिंह, कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार सरकार ने कई पहलुओं पर विशेष सराहना करते हुए अस्पताल प्रशासन का हौसला बढ़ाया और आगे के लिए क्वालिटी इंप्रूवमेंट पर विशेष महत्व देने की बात कही।

 मौके पर जमुई के सिविल सर्जन अजय कुमार भारती, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी डॉक्टर विशाल आनंद, ताबिश हयात, डॉली कुमारी समेत कई अस्पतलकर्मी मौजूद थे।

Suggested News