बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में काम कर घर लौट रहे युवक की दबंगों ने गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर में काम कर घर लौट रहे युवक की दबंगों ने गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर. अकबरनगर थाना क्षेत्र के कोदराभीट्टा अठगामा दीयरा क्षेत्र में एक युवक को गांव के दबंगों ने गोलीमार कर हत्या कर दी। इसके बाद मृतक के पिता ने पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं गांव के मुखिया गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात करने की मांग की है।

मामले में पीड़ित घनश्याम मंडल ने थाना में लिखित आवेदन देकर कहा है कि उसके पुत्र त्रिपुरारी मंडल खेत में काम कर संध्या 5.30 बजे घर आ रहा था। तभी जोगिंदर मंडल उर्फ कारे मंडल, प्रसादी मंडल, सुबोध मंडल, फन्टुश मंडल, भरत मंडल, मकिया मंडल और गोविंद मंडल ने पंचायत भवन को लेकर रंगदारी मांगने पर मना करने पर गोली मार दी है।

मामले का थाना में लिखित आवेदन देने पर अकबरनगर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस घटना की छानबीन करते हुए अपराधियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। वहीं गांव के मुखिया अरविंद मंडल ने घटना की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गांव में पुलिस बल तैनात की जाए, ताकि गांव में शांतिपूर्ण व्यवस्था कायम हो।

Suggested News