बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : खगड़िया में एमडीएम खाने से 9 बच्चों की बिगड़ी तबियत, डीएम ने दिए जांच के आदेश

BIG BREAKING : खगड़िया में एमडीएम खाने से 9 बच्चों की बिगड़ी तबियत, डीएम ने दिए जांच के आदेश

KHAGARIA : जिले के मोरकाही थाना इलाके के रसोक गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आज मध्याह्न भोजन खाने से 9 बच्चे बीमार हो गए हैं। आशंका है कि विषाक्त भोजन खाने से ऐसी घटना हुई है। हालंकि बीमार बच्चों को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जहां सभी का उपचार जारी है। 

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि बच्चे चावल, दाल और सब्जी खाएं थे। खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी ,पेट में दर्द और सिर दर्द की शिकायत आने लगी। जिससे गाँव में अफरा तफरी का माहौल हो गया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही जिले के डीएम डॉक्टर आलोक रंजन घोष और डीईओ कृष्ण मोहन ठाकुर सदर अस्पताल पहुंचे और बीमार बच्चो का हाल जाना। डीएम ने कहा की डीईओ मामले की जांच करेंगे। 

डीएम ने यह भी कहा की दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं बीमार बच्चों ने कहा कि खाना में कीड़ा देखा गया था। जिसे खाने के बाद उनकी तबियत खराब होने लगी।

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट 

Suggested News