बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हेमंत सरकार की बढ़ी मुसीबत, विपक्ष के बाद अब विधायक बंधु तिर्की ने म्यूटेशन बिल का किया विरोध

हेमंत सरकार की बढ़ी मुसीबत, विपक्ष के बाद अब विधायक बंधु तिर्की ने म्यूटेशन बिल का किया विरोध

Ranchi : झारखंड म्यूटेशन बिल को लेकर सीएम हेमंत सोरेन की मुसीबतें बढ़ गई है। सरकार में शामिल कांग्रेस द्वारा ही इस बिल का विरोध किया जा रहा है। पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

इस बिल को लेकर बंधु तिर्की ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि म्यूटेशन बिल के नाम पर राज्य की जमीन का लूट खसूट होना तय हो गया है। 

गौरतलब है कि 18 सितंबर से झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। विपक्ष पहले से ही इस बिल को लेकर सदन से सड़क तक विरोध करने का ऐलान कर चुकी है। ऐसे में  सत्ताधारी दल के कांग्रेस विधायक खुलकर मोर्चाबंदी करने से विपक्ष को मौका मिलना तय है। 

बंधु तिर्की द्वारा अपनी ही सरकार के खिलाफ विरोध का स्वर उठाये जाने के बाद यह साफ है कि आगामी मानसून सत्र हंगामेदार होगा। म्यूटेशन बिल को पास कराने में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को विपक्ष के साथ-साथ अपने ही गठबंधन के विरोथ का सामना करना पड़ेगा।  रांची से मो. मोईजुद्दीन की रिपोर्ट

Suggested News